अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय बैठक कल होगी

श्री खण्डेलवाल वैश्य पंचायत की अाेर से रविवार को अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा की महासमिति की राष्ट्रीय बैठक यूआईटी ऑडिटोरियम बालाजी मार्केट में किया जा रहा है। पंचायत अध्यक्ष कृष्णकुमार ताम्बी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों सहित 1000 से अधिक पदाधिकारी आएंगे। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचन्द्र गुप्ता मुख्यवक्ता होंगे। कार्यक्रम में समाजहित, उत्थान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियां गठित की है। इसमें आवास, प्रवास, भोजन इत्यादि जिम्मेदारियां सौंपी हैं। स्वागताध्यक्ष देवकीनंदन ताम्बी, मंगलम सीमेंट के पूर्व प्रेसीडेंट आरसी गुप्ता संयोजक बनाए है।

िवधवा व प्रतिभाओं को दी जाती है आर्थिक सहायता

पूर्व अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि महासभा द्वारा वर्तमान में 1400 विधवा महिलाओं प्रतिवर्ष लगभग दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर समाज के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए दो करोड़ की आर्थिक मदद दी जा रही है। दिल्ली में 10 सितम्बर 2019 को 34वां महाधिवेशन आयोजित हुआ था। इसमें नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संपूर्ण भारत से सभी प्रान्तों/जिलों का प्रतिनिधित्व रखा है। इस प्रकार लगभग 500 समाजबंधुओं का पदाधिकारी व कार्यकारिणी में निर्वाचन किया है।